फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा-2

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दवा सप्लायर्स की अधिक शराब पीने से मौत
चंदौसी।
शहर के मुहल्ला शक्ति नगर निवासी दवा सप्लायर्स की अधिक शराब पीने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दवा सप्लायर्स की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन

रविवार की रात फव्वारा चौक के निकट एक अधेड़ नशा की हालत में काफी देर से पड़ा हुआ था। आते-जाते राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया, लेकिन सोमवार की सुबह आठ बजे उसकी मौत हो गई। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। शाम पांच बजे मुहल्ला शक्तिनगर निवासी सतीश शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा कोतवाली में अपने भाई की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक अनिल समानियां ने जब मृतक का फोटो दिखाया तो सतीश ने उसकी शिनाख्त अपने भाई हरीश शर्मा (50) पुत्र दिनेश शर्मा के रुप में की। पुलिस ने सारी जानकारी सतीश को दी। सतीश ने बताया कि वह दुकानों पर दवा सप्लायर्स का कार्य करते थे। सोमवार की शाम घर से मुरादाबाद जाने के लिए कहकर निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो रात में व दूसरे दिन काफी तलाश किया। जिसके बाद गुमशुदगी दर्ज कराने पहंचे। हरीश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें