फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकिंग----

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम में ‘नो कैश’, गुस्से में पब्लिक
विज्ञापन

युवा व्यापारियों ने बंद पड़े एटीएम के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
नोटबंदी के आठ महीने बाद भी एटीएम की व्यवस्था सुचारु नहीं हो पाई है। अधिकतर एटीएम बंद हैं, जो खुले हैं उनमें नो कैश का बोर्ड लगा है। त्योहार सिर पर है और पब्लिक गुस्से में। एटीएम व्यवस्था फेल होने के खिलाफ गुरुवार को अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बंद पड़े एटीएम कक्ष के सामने विरोध प्रदर्शन कर बैंकिंग व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की।
अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल चंदौसी के नगराध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय की अगुवाई में युवा व्यापारी फव्वारा चौक पर एकत्र हुए। यहां बैंक शाखा प्रबंधकों पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद बंद पड़े व नो कैश की स्थिति में मिले एटीएम कक्षों के सामने युवा व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। रोप लगाया कि शाखा प्रबंधक जानबूझ कर लोगों को परेशान कर रहे हैं। कैश नहीं होने की बात कहते हैं, लेकिन बैंक में सारा कार्य लगातार कर रहे हैं, यदि कैश नहीं है तो बैंक में रुपये कहां से दे रहे हैं। शीघ्र यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बैंक शाखा प्रबंधक व लीड बैंक अफसर का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें राजू चड्ढ़ा, शाह आलम मंसूरी, अजय अग्रवाल, मुदित गर्ग, निखिल शर्मा, अतुल कश्यप, राहुल, गोविंद, अखिल अग्रवाल, संजीव, बलवीर यादव, मोहित राघव आदि शामिल रहे।


एटीएम बंद होने से ईद की खरीदारी प्रभावित, व्यापारी भी चिंतित
चंदौसी। ईद का मौका है, लेकिन शहर के अधिकांश एटीएम नो कैश में हैं। जिसका सीधा असर बाजार में खरीदारी पर भी पड़ रहा है, जिससे व्यापारियों का कारोबार तो प्रभावित हो ही रहा है, साथ ही लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बैंक शाखाओं में भी धन निकालने वालों की भीड़ बढ़ रही है।
पिछले करीब एक महीने से शहर से अधिकांश एटीएम नो कैश की स्थिति में हैं। कुछ एटीएम एक दो दिन चलते हैं, उसके बाद फिर नोकैश में चले जाते हैं। सबसे बड़ी समस्या यह हैकि करीब महीनेभर से भारतीय स्टेट बैंक के लगभग सभी एटीएम बंद हैं। जिससे लोगों को सर्वाधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ईद की खरीदारी शुरू हो चुकी है, क्योंकि ईदुल फितर का त्योहार आने में सिर्फ बारह दिन शेष रह गए हैं। भीषण गर्मी के बीच लोगों को धन निकालने के लिए बैंक शाखाओं में जाकर लाइन लगानी पड़ रही है। मुस्लिम बैंक खाताधारकों का रोजा है, इसलिए धूप में बाहर आने जाने में असुविधा होती है। जब शाम को निकलता होता है, तब तक बैंक का समय खत्म हो जाता है, एटीएम से धन मिलता नहीं है। जिसका सीधा असर बाजार की खरीदारी पर प़डता है। व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। किसी को अचानक आवश्यकता पड़ जाए तो भी उसे धन नहीं मिल पाता है।

-बाजार पर गर्मी तो भारी पड़ ही रही है, लेकिन कारोबार प्रभावित होने का एक प्रमुख कारण एटीएम व्यवस्था का फेल होना भी है, शहरभर के अधिकांश एटीएम खराब हैं या फिर नोकैश की स्थिति में हैं। बैंक शाखा प्रबंधक इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। -अरविंद गुप्ता, जिलाध्यक्ष उप्र.उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन


-कुछ हार्डवेयर की खराबी है, दूसरी बड़ी समस्या हैकि बैंक में बड़ा नोट नहीं आ रहा है, कैश नहीं होने के कारण एटीएम में नहीं डाला जा रहा है, लेकिन तीन चार दिनों में यह समस्या खत्म हो जाएगी। एटीएम लगातार कार्य करने लगेंगे।
-ओमप्रकाश, शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें