हाईवे पर भीख मांग रही थीं पांच मार्डन सहेलियां
अमर उजाला ब्यूरो
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
मुरादाबाद-अलीगढ़ एनएच-93 पर स्थित ग्राम कमालपुर फतेहाबाद के अड्डे पर लोग उस वक्त सन्न रह गए जब जींस और टीशर्ट पहने मार्डन लुक वाली पांच लड़कियां लोगों को रोककर उनसे पैसे मांगने लगीं। खुद को गरीब बताकर खाने के लिए 20 से 100 रुपए तक की भीख देने की बात कर रही थीं। किसी ने सूचना दी दो पुलिस पांचों लड़कियों को थाने ले आई। पूछताछ के बाद पांचों को छोड़ दिया गया।
दोपहर के वक्त कमालपुर फतेहाबाद के अड्डे पर ये लड़कियां आने-जाने वाले लोगों को रोक रही थीं। उनसे कह रही थीं कि वे गरीब हैं। उनके पास खाने के लिए पैसे नहीं है। इस तरह पांचों लड़कियां राहगीरों से बीस रुपए से लेकर 100 रुपए तक की भीख मांग रही थीं। कुछ ही देर में इनके आसपास मजमा सा लग गया। जिसके बाद कुछ जागरूक लोगों ने इस संबंध में सूचना डायल-100 पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर आई और युवतियाें से पूछताछ की तो वह बोली कि साहब पेट के लिए खाने कमाने के लिए लोगों से मदद के तौर पर भीख मांग रहे है। डायल-100 पुलिस ने सभी युवतियाें को हिरासत में लेकर थाने में पहुंचा दिया। यहां पर महिला सिपाहियों ने उनकी तलाशी ली और पूछताछ की तो युवतियां बोली की वह गुजरात के रहने वाली हैं और मुरादाबाद में स्टेशन के पास रह रहीं हैं। बाद में पुलिस ने उनको हिदायत देते हुए कहा कि इस तरह की वसूली न करने को कहा और सभी को बस से वापस भेज दिया।
फोटो
12-कुंदरकी थाने को लाई गई गुजरात की युवतियां, जोकि हाईवे पर भीख मांगने को घूम रही थी
13-कुंदरकी थाने को लाई गई गुजरात की युवतियां से पूछताछ करती महिला कांस्टेबिल