फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदरत का कहर:- तेज आंधी ने ली किसान की जान, मचा कोहराम-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरत का कहर : -
विज्ञापन



आंधी में किसान के ऊपर गिरा पेड़, मौत
गांव पट्टी मौड़ा उर्फ गुलड़िया खेत पर जाते समय हुआ हादसा
क्रासर
भैंसा बुग्गी से पशुओं के लिए चारा लेने जा रहा था खेत पर
अमर उजाला ब्यूरो
कांठ (मुरादाबाद)।
पट्टी मौड़ा गांव में बुधवार सुबह आंधी में किसान की भैंसा बुग्गी पर एक पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। हादसे के समय किसान खेत से चारा लेने जा रहा था। जिंदगी की आस में परिजन किसान को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने जवाब दे दिया। किसान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
सुबह करीब साढ़े पांच बजे कस्बे से सटे गांव मौड़ा पट्टी गुलड़िया निवासी किसान जयवेंद्र सिंह उर्फ विजेंद्र सिंह (40) पुत्र बाबूसिंह भैंसा बुग्गी लेकर पशुओं का चारा लेने के लिए खेत पर जा रहा था। ऋषिवाल इंटर कॉलेज के पास तेज हवा के कारण सड़क किनारे खड़ा यूकेलिप्टस का एक पेड़ अचानक टूटकर भैंसा बुग्गी पर गिर पड़ा। इससे जयवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पीछे बुग्गी लेकर आ रहे उसके भाई नरदेव ने शोर मचाया तो आसपास के घरों से लोग दौड़कर पहुंचे। उन्होंने जयवेंद्र सिंह को बाहर निकाला और उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। इसके बाद घायल जयवेंद्र सिंह को कॉसमॉस अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक किसान की सांसें थक चुकी थी। परिवार में पत्नी आशा और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहनत मजदूरी से कर रहा था गुजर बसर
कांठ (ब्यूरो)। आंधी के दौरान टूटकर गिरे पेड़ के नीचे दबकर मरा किसान जयवेंद्र अकेला कमाने वाला था। उसके पास मात्र चार बीघा कृषि भूमि है। इसके अलावा वह मेहनत मजदूरी कर परिवार की गुजर बसर कर रहा था। उसके तेरह वर्षीय बेटे आकाश और पत्नी आशा का रो-रोकर बुरा हाल था। इधर भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने किसान के परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग सरकार से की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें