दिनभर में आफत रात में बारिश से राहत
- पिछले पांच दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से मिली निजात
- रात में झूमकर बरसे बदरा, मौसम हुआ खुशगवार
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
पिछले पांच दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से मंगलवार की रात राहत मिली। दिनभर उमसभरी गर्मी के बाद तेज हवाओं के साथ बादल बरस पड़े। बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली। वहीं मौसम खुशगवार बन गया। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग सड़कों पर भींगते नजर आए।
पिछले पांच दिनों से शरीर झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही थी। पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया था। तपिश के साथ दिनभर गर्म हवाएं चल रही थी। लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया था। वहीं बिजली कटौती से पंखे, कूलर और एसी भी जवाब देने लगे थे। लेकिन मंगलवार की रात बारिश मौसम ने अचानक करवट ले लिया। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से मौसम जहां खुशगवार बन गया। वहीं लोगों ने तपिश भरी गर्मी से राहत की सांस ली। रात के तापमान में गिरावट मांपी गई। मौसम विभाग के मुताबिक एक दो दिन ऐसा ही बना रहेगा।