फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शट डाउन पर भी हाईटेंशन लाइन में दौड़ा करेंट, संविदा लाइनमैन झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
शट डाउन पर भी हाईटेंशन लाइन में दौड़ा करेंट, संविदा लाइनमैन झुलसा
विज्ञापन


अटारी गांव में लाइन के फाल्ट को ठीक करते समय हुई घटना
गंभीर हालत में लाइनमैन को जिला अस्पताल से हायर सेंटर किया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
शट डाउन के बाद भी हाईटेंशन लाइन में बैक करेंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आकर संविदा लाइनमैन बुरी तरह झुलस गया। साथियों ने आनन-फानन में जनपद अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर चिंताजनक स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
गजरौला ब्लाक क्षेत्र के गांव चौहड़पुर माफी निवासी समरपाल सिंह पुत्र हरकेश अटारी बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन के रूप में तैनात है। बताते हैं कि सुबह करीब 11 बजे वह गांव में ही हाईटेंशन लाइन में आए फाल्ट को सही करने के लिए गया था। बाकायदा शट डाउन उसके द्वारा लिया गया था। कुछ देर बाद ही तारों में करेंट दौड़ गया, जिसकी गिरफ्त में आकर वह बुरी तरह जख्मी हो गया और धड़ाम से नीचे पोल से जमीन पर आ गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही साथी कर्मियों के होश फाख्ता हो गए। थोड़ी देर में ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जैसे-तैसे कर्मचारियों ने उसको जनपद अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उसको तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। जिस पर डाक्टरों ने उसको हायर सेंटर भेज दिया। सोचने की बात ये है कि लाइन में बैक करेंट दौड़ा या फिर शट डाउन वापस लेने के बाद करेंट दौड़ा, ये सवाल अपने आप में रहस्य है, जो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

फोटो 7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें