फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टोर के स्लीपरों में लगी आग, भारी नुकसान
विज्ञापन


रामपुर। रेलवे के स्टोर की जमीन पर रखे स्लीपरों में शनिवार अपराह्न आग लग गई। स्लीपर में यह आग स्टोर के पीछे स्थित जंगल की झाड़ियों में लगी आग से पहुंची थी। स्लीपर में आग की सूचना पर रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेलवे के अफसर मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने करीब 5 घंटे से अधिक मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों को प्रयोग में लाया गया। आग की चपेट में आकर करीब आठ सौ स्लीपर जल गए, जिनकी कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी जा रही है।

पिछले सप्ताह राज्यरानी एक्सप्रेस की डिरेल बोगियों में लग गई थी आग
रामपुर। रेलवे में हादसे दर हादसे हो रहे हैं। जिनसे अफसर भी हलकान हैं। अप्रैल माह में मेरठ से लखनऊ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस की दस बोगियां पटरी से उतर गईं। घटना के करीब डेढ़ महीने बाद 26 मई को राज्यरानी एक्सप्रेस की डिरेल बोगियों में से दो बोगियों में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि दोनों बोगियां जलकर खाक हो गईं। इसके बाद करीब सप्ताह भर का समय ही बीता था कि शनिवार को स्टोर में रखे करीब आठ सौ स्लीपर आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


इत्तेफाक! शुक्रवार-शनिवार को ही हो रहे हादसे
रामपुर। रेलवे में जो भी हादसे हो रहे हैं वो शुक्रवार या शनिवार को ही रहे हैं। अप्रैल माह में शनिवार के दिन ही राज्यरानी एक्सप्रेस की दस बोगियां पटरी से उतर गईं थी। हादसे से पूरा देश हिल गया था और स्थानीय रेलवे, पुलिस-प्रशासनिक, आरपीएफ, ोजीआरपी अफसरों के साथ-साथ एटीएस तक की टीम हादसे की जांच को पहुंच गई थी। हादसे में अभी भी क्षतिग्रस्त पटरी के हिस्से की आरडीएसओ लखनऊ द्वारा जांच कराई जा रही है। जिससे हादसे की वजह स्पष्ट हो सके। इसके बाद पिछले माह 26 मई को राज्यरानी एक्सप्रेस की दो डिरेल बोगियों में आग लग गई, यह हादसा शुक्रवार वाले दिन हुआ। इसके बाद शनिवार के ही दिन एक बार फिर स्लीपर में आग लगने की घटना हो गई।
विज्ञापन

--
स्टेशन अधीक्षक आरडी मीणा का कहना है कि स्लीपरों में शनिवार अपराह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे आग लग गई। चौकीदारों ने इसकी सूचना दी थी। जिस पर तुरंत कंट्रोल व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग स्टोर के निकट स्थित टैक्सटाइल के झाड़ियों के जंगल से स्लीपर तक पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें