फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार के नौ सदस्य समेत 37 के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बरबलान मुलगपुरा निवासी 60 साल के संक्रमित बुजुर्ग की मौत और उसकी 52 साल की पत्नी के पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को उनके घर पहुंची। बुुजुर्ग की शुक्रवार को ही दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हुई थी। डायलिसिस के दौरान उनके संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने मृतक बुजुर्ग और संक्रमित पत्नी के संपर्क में आए 37 व्यक्तियों सहित कुल 147 सैंपल लिए। इनमें नौ सैंपल मृतक के परिवार के सदस्यों के हैं। जिले में अब तक 2006 सैंपल हो चुके हैं। इनमें 108 पॉजिटिव, 1621 निगेटिव और 192 की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। 72 सैंपल रिपोर्ट होने हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की 121 टीमों ने 6554 घरों में जाकर 30997 लोगों की स्क्रीनिंग की। टीमों का दावा है कि स्क्रीनिंग के दौरान किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं मिले। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीएस मर्तोलिया ने बताया कि दूसरे जनपदों से आए 32 लोगों की थर्मल सक्रीनिंग की गई। इनमें 29 सहारनपुर और बिजनौर से आए मजदूर हैं। सभी को हिंदू मॉडल स्कूल में क्वारंटीन किया। मध्य प्रदेश से आए बिलारी के तीन छात्रों की भी स्क्रीनिंग कर बिलारी में बनाए क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि मुरादाबाद में 59 संक्रमित लोगों का अभी इलाज चल रहा है। इनमें कोविड 19-एल वन में 24, टीएमयू में 13 और एशियन विवेकानंद नर्सिंग अस्पताल से 22 मरीज हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 115 लोग अलग-अलग सेंटरों में क्वारंटीन हैं। इनमें एमआईटी में 27, श्री सत्या हॉस्टल में 38 और सेंट मैरी स्कूल कांठ में 50 लोग क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें