मुरादाबाद। डीएम ने जिले में आयोजित होने वाली परीक्षाओं और पर्व के मद्देनजर 20 फरवरी तक धारा 144 लागू कर दी है। इस आदेश का उल्लंघन करने पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
डीएम कार्यालय के अनुसार जिले के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित होनेवाली हैं। इस बीच श्री गुरु गोविंद सिंह की जयंती, जनवरी में मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस आयोजित है। इसके साथ ही हजरत अली का जन्मदिवस, संत रविदास जयंती, महाशिवरात्रि, कोबिड -19 के संदर्भ में जारी शासनादेश का अनुपालन जिला प्रशासन को कराना है। जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को दुरुस्त रखने और शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने जिले में 20 फरवरी तक निषेधाज्ञा जारी की है।