फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 को इमरान का रोड शो

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी 28 मार्च को मुरादाबाद पहुंचेंगे। कांग्रेस जिला एवं महानगर कमेटी ने इमरान के रोड शो कर रूट मैप जारी कर दिया है। रोड शो की समीक्षा की पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद सीट पर अचानक प्रत्याशी बदले जाने से कांग्रेसी को चुनाव तैयारी की रणनीति भी बदलनी पड़ी है। पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर चुनाव मैदान में कूदे थे और 24 मार्च को उनका रोड शो होना था। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने जोरशोर से तैयारियां की थी। अचानक 23 की रात को राजबब्बर ने मुरादाबाद से चुनाव लड़ने से हाथ खड़े कर लिए और शायर इमरान प्रतापगढ़ी को मैदान में उतारना पड़ा। इससे कांग्रेस की सारी तैयारियां धरी रह गई। प्रत्याशी घोषित होने के बाद इमरान प्रतापगढ़ी को 28 मार्च को मुरादाबाद पहुंचना है।
इसके लिए जिला एवं महानगर कांग्रेस ने तैयारी पूरी कर रूट मैप जारी किया है। महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा के मुताबिक सुबह 10.30 बजे इमरान प्रतापगढ़ी मुरादाबाद पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे कार्यकर्ता चड्ढा सिनेमा से रोड शो निकाला जाएगा। सैकड़ों कार्यकर्ता रोड शो में भूड़े का चौराहा, गलशहीद, इंदिरा चौक, जामा मसजिद, जीआईसी, मंडी चौक, अमरोहा गेट, चौमुखा पुल, रेती का मोहल्ला, तहसील स्कूल, दीवान का बाजार, मामू भांजे की मजार होकर पूर्व सांसद हाफिज मो सद्दीक के आवास लालबाग तक जाएगा। पूर्व सांसद के आवास पर ही इसका समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें