फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू कालेज में एमबीए की पढ़ाई की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

हिंदू कालेज में नए शैक्षिक सत्र से व्यावसायिक कोर्स की संख्या बढ़ जाएगी। कालेज प्रशासन ने एमबीए पाठ्यक्रम की मान्यता लेने के लिए आनलाइन आवेदन कर दिया है। प्राचार्य का कहना है कि स्वीकृति मिलते ही प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

कालेज में वर्तमान में व्यावसायिक पाठ्यक्रम में बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम फाइनेंस, बीबीए, बायोटेक्नोलाजी संचालित है। कालेज प्रशासन ने एमबीए की मान्यता के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद में और संबद्धता के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय में आनलाइन आवेदन कर दिया है। प्राचार्य डॉ. केसी गुप्ता ने बताया कि द हिंदू एजूकेशनल सोसाइटी की प्रबंध समिति की बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद सभी कागजात आनलाइन जमा कर दिए गए हैं। मूल कापी के सत्यापन मार्च के पहले सप्ताह में होने की योजना है। उन्होंने कहा कि मान्यता के बाद 60 सीट पर प्रवेश लिया जाएगा। शैक्षिक सत्र 2018-19 में बीकॉम फाइनेंस की मान्यता मिलने में देरी हो गई थी, जिसकी वजह से एक-दो ही छात्रों के प्रवेश हुए हैं। नए शैक्षिक सत्र में दोनों ही विषयों में सभी सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें