फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में शिक्षकों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में सत्र बीतने के बाद भी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल शिक्षकों का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि आवेदन मांग लिए गए हैं। आगामी सत्र में सभी स्कूलों को शिक्षक मिल जाएंगे।
विज्ञापन

शासन स्तर पर सूबे में दस हजार नए अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने की योजना बनाई जा रही है, जबकि इसी सत्र में पांच हजार स्कूल खोले गए थे। इसमें मुरादाबाद जिले में 45 स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम का बनाया गया था। प्रत्येक स्कूल में पांच शिक्षकों की नियुक्ति होनी थी। इसके लिए परीक्षा भी हुई थी, लेकिन शिक्षकों ने शहर के आस-पास के स्कूलों में दिलचस्पी दिखाई, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में करीब 13 स्कूलों में अभी भी शिक्षकों की कमी चल रही है, जबकि मूंढापांडे, बिलारी और डिलारी ब्लॉक के एक-एक स्कूल में अंग्रेजी के शिक्षक नहीं पहुंच पाए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि नए शिक्षकों से कमी दूर हो जाएगी। आवेदन मांग लिए गए हैं। इनकी लिखित परीक्षा होना शेष है। बोर्ड परीक्षा में व्यस्तता की वजह से देरी हो रही है। डायट प्राचार्य से एक-दो दिन में समय लेकर परीक्षा की तारीख निर्धारित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुंदरकी का अंग्रेजी माध्यम के स्कूल का परिणाम अच्छा है। दूसरे स्थानों से भी अच्छे स्तर वाले स्कूलों की जानकारी मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें