फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट का जवाब पत् थर से देंगे : स्मृति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ईपीसीएच के आउट रीच प्रोग्राम में मुरादाबाद पहुंची केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि देश के जवानों की शहादत को देश न तो भूलेगा और न ही माफ करेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आतंकियों और उनके आकाओं को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने जवानों पर हमला करके हिंदुस्तान को चुनौती दी है उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन

निर्यातकों एवं दस्तकारों के लिए ईपीसीएच की ओर से पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के पहुंचने के बाद शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। स्मृति ने अपने भाषण को सिर्फ पुलवामा तक ही सीमित रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पष्ट शब्दों में कह चुके हैं कि हमले में शामिल लोगों और उनके आकाओं को बड़ी कीमत चुकानी होगी। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने ईपीसीएच की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र एवं टूल किट वितरित की। उन्होंने 100 आर्टीजन कार्ड, 100 युवाओं को किट तथा ईपीसीएच की ओर से संचालित एक्सपोर्ट इंडस्ट्री से जुड़े कोर्स करने वाले छात्रों तथा स्किल डवलपमेंट कोर्स के प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरित किए। ईपीसीएच की ओर से कराए गए क्रिकेट मैच के विजेताओं को ट्राफी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार ने प्रोग्रेस रिपोर्ट रखी। उन्होंने बताया कि किस तरह देश के हस्तशिल्प खासकर मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पादों के निर्यात का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में देश का कुल हस्तशिल्प निर्यात 23029 करोड़ रुपये का है। जिसमें अकेले मुरादाबाद का योगदान 26.2 प्रतिशत है। कार्यक्रम में महापौर विनोद अग्रवाल, समाजसेवी अरविंद गोयल, टीएमयू कुलाधिपति सुरेश जैन, ईपीसीएच के पूर्व चेयरमैन व निदेशक सुधीर त्यागी, ईपीसीएच के उपाध्यक्ष आरके पासी, आईजी रमित शर्मा, भाजपा नेता रामवीर सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता समेत बड़ी संख्या में निर्यातक और दस्तकार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें