फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया में रोहन को मिला कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिले के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। पुणे में हुई खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शहर के खिलाड़ी रोहन विश्नोई ने जूडो खेल में कांस्य पदक जीतकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। अब उसका सपना अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है।
विज्ञापन

पुणे में नौ से 13 जनवरी तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रतियोगिता हुई है। रोहन विश्नोई ने अंडर 17 आयु वर्ग में 100 किलो भार वर्ग में प्रतिभाग किया। पंजाब के खिलाड़ी से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। दीनदयाल नगर निवासी पिता सुशील विश्नोई ने बताया कि रोहन का चयन 2018 में अमृतसर हुई यूथ चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ था। प्रतियोगिता में रोहन ने स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने बताया कि करीब आठ साल से रोहन जूडो खेल रहा है। सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप में वर्ष 2014 से 2017 तक लगातार स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके अलावा जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से वर्ष 2015 में हुई सब जूनियर जूडो नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक और वर्ष 2016 में विशाखापत्तनम हुई नेशनल चैंपियनशिप रजत पदक प्राप्त कर चुका है। रोहन ने अपनी जीत का श्रेय पिता सुशील विश्नोई और प्रशिक्षक महेश सैनी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें