फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू कालेज में बीसीए की परीक्षा में सचल दस्ते ने पकड़ा नकलची

Wed, 12 Dec 2018 01:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की व्यावसायिक पाठ्यक्रम की बीसीए की परीक्षा में मंगलवार को हिंदू कालेज में विवि के सचल दस्ते ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया। टीम ने छात्र की कापी सील कर विवि बरेली भेज दी है।
विज्ञापन


केजीके और हिंदू कालेज में मंगलवार को लॉ, बीबीए और बीसीए की परीक्षा थी। केजीके कालेज में लॉ की परीक्षा के लिए 1060 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा सुबह की पाली में हुई और 56 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। हिंदू कालेज में दो पाली में परीक्षा हुई। सुबह की पाली में बीसीए और लॉ की परीक्षा में 523 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। 485 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 38 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली में अचानक विवि के सचल दस्ता निरीक्षण के लिए पहुंच गया।

टीम ने सभी परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। कक्ष संख्या 58 में एक छात्र को नकल करते दबोच लिया। छात्र के पास हाथ की लिखी एक पर्ची बरामद हुई। परीक्षा प्रभारी प्रो. जेके पाठक ने बताया कि नकल करते पकड़े गए छात्र की कापी सील कर कालेज की ओर से बरेली भेज दी गई है। शाम की पाली में बीबीए के 46 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कालेज में दोनों पाली में कुल 569 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 531 ने परीक्षा दी। 38 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रो पाठक ने बताया कि परीक्षा सीसी कैमरों की निगरानी में कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें