फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 आईपीएस को प्रशिक्षित करेंगे एक्सपर्टस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

डा. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में पांच सप्ताह तक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 16 आईपीएस अफसर आए हैं। इनको उत्तर प्रदेश की भौगोलिक स्थिति से लेकर राजनीतिक, सामाजिक और यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी जा रही है। यानि कि उनको उत्तर प्रदेश से रूबरू कराया जा रहा है। आईपीएस अफसरों को प्रशिक्षण देने के लिए अलग अलग क्षेत्र के विशेषज्ञों को पत्र भेजे गए हैं। जिनमें सीबीआई अधिकारी, साइबर एक्सपर्ट्स सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

डा. भीमराव आंबेडकर अकादमी के निदेशक एडीजी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि देशभर में प्रतिवर्ष आईपीएस चुने जाने वाले अधिकारियों में से जिन अधिकारियों को यूपी कैडर मिलता है। उनको प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी आना होता है। इसी क्रम में 16 आईपीएस अकादमी आए हैं। इन सभी को उत्तर प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, भौगोलिक, पुलिस की समस्या, पुलिस रेगुलेशन, तनाव प्रबंधन, यूपी ट्रैफिक एक्ट, यूपी स्टेट एक्ट, पुलिस की परंपराएं, पुलिस के अच्छे कार्यों, उनकी चुनौतियों के बारे में जानकारी देकर प्रशिक्षित किया जाएगा। इस दौरान मथुरा और आगरा भी ये आईपीएस अफसर जाएंगे। ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। पुलिस हेड क्वार्टर, इलाहाबाद और लखनऊ भी भेजा जाएगा, जिससे की वहां की कार्य पद्धति के बारे में जानकारी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें