फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाउन लाइन की सभी ट्रेनें फुल, सीटों को लेकर मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दीपावली और भैयादूज का त्योहार बीता तो छठ पूजा पर घर लौटने वालों की भीड़ बढ़ गई। जिससे डाउन लाइन की सभी ट्रेनें फुल चल रही हैं। ट्रेनों में सीटों को लेकर मारामारी है। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर शनिवार को लोहित एक्सप्रेस के महिला कोच को अंदर से बंद कर लिया गया था। बाहर खड़ी महिलाआें ने जमकर हंगामा कर दिया। जिस पर जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने कोच का गेट खुलवाकर महिलाओं को अंदर किया। देहरादून और असाम, बिहार, लखनऊ, पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाली डाउन लाइन की ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी हैं। छठ पूजा पर अपने अपने घर लौटने वालों की भीड़ बढ़ गई है। अकाल तख्त, कोलकाता एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें भी फुल चल रही हैं। लोहित एक्सप्रेस शनिवार को मुरादाबाद पहुंची तो महिला कोच का गेट अंदर से बंद कर लिया गया। जिससे ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर पहले से खड़ी महिलाओं ने हंगामा दिया। सूचना मिलने पर जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और गेट खुलवाया। इसके बाद महिलाएं कोच में चढ़ पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें