फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। नगर पंचायत कुंदरकी के पैंठ बाजार स्थित सामुदायिक हॉल में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ शौचालयों के चयनित लाभार्थियों के साथ चेयरमैन जीनत मेहंदी, अधिशासी अधिकारी अब्दुल वासित और चेयरमैन पति मेहंदी हसन ने बैठक की जिसमें स्वच्छ शौचालय निर्माण के मानक के अनुसार कराने पर जोर दिया। चेयरमैन और ईओ ने लाभार्थियों से शौचालय निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी की। ऐसे भी लाभार्थी है जिनके खातों में पैसा आने के बाद भी शौचालय निर्माण कराने में आनाकानी करने वालों से वजह पूछी गई। साथ ही निर्माण न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर क्षेत्र में कोई शुष्क शौचालय संचालित नहीं होने दिया जाएगा वहीं अगर कोई व्यक्ति खुले में शौच करते हुए पाया गया तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी वहीं चेयरमैन पति मेहंदी हसन ने नागरिकों से कुंदरकी नगर पंचायत को ओडीएफ कराने में सहयोग का आह़्वान किया है। बैठक की कार्रवाई के दौरान आकांशा, इमरान खान, खालिद, मौहम्मद शानू, याकूब अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें