फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के बहाने कुनबा समेटेगी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी ने किसानों के बहाने अपने कुनबे को समेटकर संगठन को नई ऊर्जा देने की रणनीति तैयार कर ली है। इसकी शुरुआत रविवार को मुरादाबाद जिले के चीनी मिलों पर प्रदर्शन से हो रही है। चीनी मिलों पर धरना एवं प्रदर्शन की अगुवाई का दायित्व जिला कार्यकारिणी विस्तार के बाद संगठन से दूरियां बनाने वाले विधायकों एवं नेताओं को सौंपी गया है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंहल ने पिछले सप्ताह ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें तीन विधायक और कई वरिष्ठ सपा नेता शामिल नहीं हुए। पार्टी सूत्रों का कहना था कि कार्यकारिणी में विधायकों एवं नेताओं के नजदीकी लोगों को जगह नहीं दी गई। इससे नाराज विधायकों एवं नेताओं ने कार्यकारिणी घोषणा कार्यक्रम से खुद को अलग कर लिया। यह मुद्दा संगठन के हर पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता की जुबान पर चर्चा में है। चर्चाएं थमी नहीं थी कि पार्टी आलाकमान ने किसानों के गन्ना बकाया भुगतान को लेकर 29 जुलाई को चीनी मिलों पर धरना एवं प्रदर्शन कार्यक्रम जारी कर दिया। जिलाध्यक्ष राजीव सिंहल ने कुनबे को समेटने के लिए कार्यकारिणी विस्तार के बाद संगठन से दूरियां बनाने वाले नेताओं को समन्वयक एवं संयोजक बना दिया है।
कांठ विधानसभा क्षेत्र की दीवान शुगर मिल पर प्रदर्शन कार्यक्रम के लिए पूर्व विधायक अनीसुरहान सैफी को संयोजक और संजीव चौधरी को समन्वयक बनाया है। मुरादाबाद देहात की राणा शुगर मिल पर होने वाले प्रदर्शन की जिम्मेदारी विधायक हाजी इकराम कुरैशी और विजयवीर सिंह यादव को सौंपी गई है। ठाकुरद्वारा की त्रिवेणी शुगर मिल पर धरने का दायित्व विधायक नवाब जान खां और जाकिर अली को सौंपा गया है। बिलारी स्थित अजुध्या चीनी मिल पर होने वाले प्रदर्शन की अगुवाई की जिम्मेदारी फहीम इरफान और मो उस्मान को सौंपी है। रविवार को होने वाले इस कार्यक्रम से संगठन को नई ऊर्जा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें