फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता पुत्र की तलाश में भटक रही है महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। थाना डिलारी के गांव राजपुर की एक महिला अपने पुत्र की तलाश में डेढ़ साल से भटक रही हैं। उसने सोमवार को उत्तराखंड की काशीपुर कोतवाली पहुंचकर अपने पुत्र के बारे में जानकारी ली। महिला आसमा ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र दिलशाद की कुंडा में ससुराल है। दिलशाद डेढ़ वर्ष से उससे अलग रहकर अपनी पत्नी और पुत्र के साथ ससुराल में रह रहा था। वह काफी समय से लापता है। उसका कहना है कि वह इस समय हरियावाला में रह रही है और अपने छोटे पुत्र के साथ एक पेपर मिल में काम करती है। उसने पुलिस को अपने लापता पुत्र का फोटो भी दिखाया। 16 जुलाई को हुई दुर्घटना में मरे अज्ञात युवक के कपड़े और फोटो दिखाने की मांग की। महिला को आस है कि अभी उसका पुत्र जीवित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें