फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की बैठकों में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर हुई भाजपा की बैठकों में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने वोट बढ़वाने और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियाें में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बीरमपुर और पीपली आदि ग्रामों में क्षेत्र स्तर पर बूथों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता जुटे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं बताईं और सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। बूथ अध्यक्षों से कहा गया कि वह सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच जाकर बताएं। बैठकों में पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुरेश सैनी, जिला पंचायत सदस्य लवली यादव, हरज्ञान सिंह, राजीव मौर्य, हरिओम सैनी, आदित्य प्रताप शाक्य, चौधरी ऋषिपाल सिंह, डा. विश्वास शर्मा, रचित माथुर, नरेश ढाका, भारत सिंह मौर्य, अनुज उपाध्याय, डा. विजय शर्मा, अजयपाल सिंह एडवोकेट, ऋषिपाल सिंह ऋषिपुरम आदि ने विचार रखे।
क्षेत्र के पीपली गांव में भाजपा के नवैनी पहाड़पुर मंडल की एक बैठक शुक्रवार दोपहर बुलाई गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुरेश सैनी ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की उपलब्धियां गिनाईं। पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर बोले कि प्रत्येक बूथ पर 21 सक्रिय कार्यकर्ताओं की कमेटी बनाएं और अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह सैनी और संचालन रवि कुमार ने किया। बैठक में महेंद्र सिंह कश्यप, राकेश कश्यप, अवनीश चौधरी, सत्यवीर सिंह, ओम ठाकुर, हरगोविंद सिंह, हरज्ञान सिंह, राकेश पासी, मेघराज सैनी, सतीश शर्मा, वीरेंद्र सिंह, मोनू शर्मा, कामेंद्र मौर्य, मोहित राघव आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें