ठाकुरद्वारा। पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए युवक कार्रवाई की मांग को लेकर बच्चों सहित कोतवाली पहुंच गया। कोतवाली के गांव अब्दुल्लापुर लेदा निवासी युवक का कहना था कि उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व थाना भगतपुर के गांव लालपुर बराही की युवती के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी और ससुराल वाले उसे परेशान करते रहते है। उसका कहना है कि शनिवार को उसके ससुराल वाले उसकी पत्नी को लेने उसके घर आ गए। उसने इसका विरोध किया। तो वे झगड़े पर उतारू हो गए। पत्नी ने बच्चों को साथ ले जाने से मना कर दिया। जिस पर युवक ने बच्चों के साथ पहुंचकर अपनी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।