फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों की कलमबंद हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, परेशान रहे प्रमाण पत्रों के आवेदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों का लेकर बिलारी तहसील के लेखपालों की बेमियादी कलमबंद हड़ताल दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। लेखपालों की कलमबंद हड़ताल के चलते आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र लेने संबंधी आवेदक परेशान रहे। इन दिनों स्कूल खुलते ही छात्रों के प्रवेश का समय चल रहा है। छात्रों को छात्रवृत्ति और अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपने प्रवेश के साथ आय और जाति प्रमाण पत्र लगाने की जरूरत महसूस हो रही है। लेखपालों के कलमबंद हड़ताल पर होने की वजह से लेखपालों द्वारा ऐसे प्रमाण पत्राें के आवेदनों पर अपनी जांच रिपोर्ट नहीं लगाई जा रही है। बुधवार की सुबह तहसील कार्यालय खुलते ही सभी लेखपाल तहसीलदार कार्यालय के सामने दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। लेखपालों ने अपनी मांगें पूरी करने के लिए नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। धरने पर बैठे लेखपालों का नेतृत्व तहसील संयोजक रूपेश यादव और कुलदीप सक्सेना ने किया। इस मौके पर हड़ताल में अनिल सक्सेना, केदार सिंह, उदयभान सिंह, सोमपाल सिंह, छत्रपाल सिंह, ललित कुमार, रामवीर सिंह, किशन लाल सैनी, रनवीर सिंह, करन सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें