कुंदरकी। मुरादाबाद-अलीगढ़ एनएच-93 से सटे ग्राम भीकनपुर कुलबाड़ा के खेत में कूड़ा डालने गई हाजरा 55 वर्ष पत्नी मुंतियाज पर जंगली कुत्ते ने हमला बोल दिया। बताते है कि हाजरा के जमीन पर गिरने पर खूंखार कुत्ते ने उसकी दाहिनी टांग से मांस नोंच लिया। पीड़िता ने जब शोर मचाया तो ग्रामीण लाठी डन्डें लेकर दौड़े तब जाकर कुत्ता जंगल की ओर से भाग गया। लहूलुहान हालत में हाजरा को पहले कुंदरकी पीएचसी पर भर्ती कराया है। यहां पर प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए हाजरा 108 एंबुलेंस में बैठाकर ईएमटी अंशुल शर्मा ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्राम प्रधान अब्बास अली खन ने बताया कि पीड़ित हाजरा की टांग में 26 टांके आए और कुत्ते टांग से मांस तक नोंच लिया है। इसके अलावा तराना और रूखसाना निवासी ग्राम भीकनपुर कुलबाड़ा, राखी, अजय और अरीबा निवासी ग्राम रूपपुर, अख्तरी और उस्मान निवासी ग्राम इमरतपुर, कुंदरकी भी आवारा कुत्तों ने हमला कर जख्मी कर दिया। इन सभी पीड़ितों को भी कुंदरकी पीएचसी में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए है।