फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन की कोर्ट में मानसिक रोकी ने सुजे से किया लोगों पर हमला-Dehat

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक रोगी ने सूजे से किया लोगों पर हमला, पुलिस ने हाथ-पैर बांध कर पीटा
विज्ञापन


सब हेड
एडीएम प्रशासन की कोर्ट में पहुंच गया था आरोपी युवक
प्वाइंटर
ड्रग्स लेने से मानसिक संतुलन खो गया युवक
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। अधिक ड्रग्स लेने से मानसिक संतुलन खोने वाला युवक गुरुवार दोपहर एडीएम प्रशासन की कोर्ट में पहुंच गया। अर्द्ध नग्नावस्था में पहुंचे युवक को देख कर लोग हैरान रह गए। कार्यालय में तैनात होमगार्डों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने सूजे से हमला कर दिया, जिसमें एक होमगार्ड घायल हो गया। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद मानसिक रोगी के हाथ पैर बांधकर उसे पीटा गया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। इसके बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
सिविल लाइंस के मिशन कंपाउंड में तन्नू अपने मामा के घर रहता है। उसने पारकर इंटर कालेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई थी। इसके बाद वह ड्रग्स लेने लगा। नशीली गोलियां, इंजेक्शन और कई तरह के ड्रग्स का उसने इस्तेमाल किया। जिस कारण वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठा। बिना बताए कई कई दिन तक वह गायब रहने लगा। गुरुवार सुबह वह अर्द्ध नग्नावस्था में कलक्ट्रेट में पहुंच गया। वह घूमता हुए एडीएम प्रशासन की कोर्ट में पहुंच गया। कोर्ट में उस समय कर्मचारी और लोग मौजूद थे। कोर्ट में मौजूद होमगार्डों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने हंगामा शुरू कर दिया और तोड़फोड़ करने लगा। इसके बाद उसने वहां से सूजा उठा लिया और लोगों पर हमला करने लगा। इस हमले में होमगार्ड राजेंद्र कुमार पुत्र छोटे लाल निवासी मझोली घायल हो गए। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। इसके बाद कलक्ट्रेट में तैनात होमगार्ड और पुलिस कर्मियों ने उसे घेरकर दबोच लिया। खबर मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंच गई। पुलिस उसके हाथ पैर बांधकर थाने ले गई और उसकी जमकर पिटाई की खबर मिलने पर मिशन कंपाउंड से लोग पहुंच गए। जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद परिजन व मोहल्ले के लोग तन्नू को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
जिला अस्पताल में भर्ती करने से इंकार
मुरादाबाद। पुलिस कर्मी युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और उसका इलाज कराया। अस्पताल में भी युवक ने हंगामा किया। डाक्टरों से उसे भर्ती कराने को कहा। लेकिन डाक्टरों ने उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस कर्मी भी उसे दोबारा थाने नहीं ले गए और मोहल्ले के लोगों के हवाले कर दिया।

बयान
मानसिक रोगी युवक को बरेली स्थित अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है।
- आरपी सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें