फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिले के 784 किसानों के खाते में आए 13.99 लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कृषि विभाग की ओर से संचालित की जा रही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और राजस्व व आपदा विभाग से संचालित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को क्षतिपूर्ति का वितरण किया गया। लखनऊ में हुए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एनआईसी मुरादाबाद व ब्लाक स्तर पर दिखाया गया। इसमें जिले के 784 कृषकों के बैंक खाते में 13.99 लाख रुपए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

एनआईसी मुरादाबाद में सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में समारोह का लाइव प्रसारण देखा गया। सीधा प्रसारण विकास खंड स्तर पर राजकीय कृषि बीज भंडारों, कृषि विज्ञान केंद्र बिलारी व ठाकुरद्वारा, कॉमन सर्विस सेंटर आदि स्थानों पर भी देखा गया। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि खरीफ 2025 में 468 कृषकों के बैंक खाते में 1136544 रुपए पहले ही दिए जा चुके हैं, 784 कृषकों के बैंक खाते में शनिवार को 1398905 रुपए मुख्यमंत्री ने ट्रांसफर किए हैं, इस तरह खरीफ 2025 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के कुल 1252 किसानों को फसल क्षति होने पर 2535449 रुपए का भुगतान दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें