फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ की जांच में 136 स्कूल वाहन फेल

Mon, 09 Apr 2018 01:55 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
138 स्कूली वाहन अनफिट घोषित - फोटो : demo pic
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने स्कूलों बसों की सामूहिक चेकिंग को अभियान शुरू किया है। एक सप्ताह में सभी 687 स्कूल बसों की चेकिंग की जाएगी। इनका चालान करने की बजाय नोटिस जारी किए जाएंगे। रविवार को 254 बसों की चेकिंग की गई। जिसमें से महज 118 ही पास हो सके। शेष वाहन फेल हो गए। संबंधित स्कूल-कालेजों को मानक पूरे कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। 
विज्ञापन


परिवहन विभाग के मानक के अनुसार स्कूल कॉलेज के वाहनों सेहत जांचने को अभियान चलाया गया है। इसकेलिए स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर बसों को आरटीओ कार्यालय मंगवाया गया है। रविवार को महानगर के स्कूलों की 254 बसों की जांच की गई। जिले में कुल 687 स्कूल बस पंजीकृत हैं। अब एक सप्ताह तक ग्रामीण क्षेत्रों की बसों की जांच की जाएगी। अधिकारियों ने रविवार को 15 मानकों पर बसों की जांच की।

इनमें स्कूल बसों के माडल, परमिट की वैधता, फिटनेस की वैधता, बसों का रंग, अग्निशमन यंत्र, फस्ट-एड बाक्स, साइड ग्रिल, इमरजेंसी गेट, चालक का पांच साल पुराना लाइसेंस, सीटों की दशा, वाहन के आगे व पीछे स्कूल वाहन लिखा होने, चालक की वर्दी, वाहन पर चारों ओर रिफ्लेक्टर टेप, वाहन पर स्कूल प्रधानाचार्य का मोबाइल नंबर और स्पीड गर्वनर की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें