मुरादाबाद। चुनाव आयोग ने दावे और आपत्तियों को जमा करने की तिथि एक माह बढ़ा दी है लेकिन अभी तक जिले में 1.34 लाख दावे और आपत्तियां लोग जमा कर चुके हैं। अब आयोग की तरफ से छह मार्च तक तिथि बढ़ने पर लोग आराम से अपने फार्म जमा कर सकेंगे।
एडीएम प्रशासन संगीता गौतम ने बताया कि शुक्रवार तक नए मतदाता बनने के लिए 90 हजार फार्म छह, 2500 फार्म सात और 42 हजार फार्म आठ जमा किए गए हैं। 28 फरवरी तक सुनवाई करना था। अब आम मतदाता के लिए यह छूट रहेगी कि बीएलओ उम्र के अंदर और प्रमाण पत्रों को प्रमाणित कर उनका निराकरण कर सकता हैं। मतदाताओं को अधिकारियों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
दावे और आपत्तियों का 27 फरवरी तक निस्तारण किया जाना था। जिला निर्वाचन से जुड़े अधिकारी नो मैपिंग के तहत 1.96 लाख नोटिस जारी कर चुके हैं। विसंगतियों को लेकर 3.70 लाख नोटिस में अधिकतर जारी हो चुके हैं। अब चुनाव आयोग ने दावे आपत्तियों को दाखिल करने के लिए छह मार्च तक मोहलत दे दे दी है। मतदाता फार्म छह, सात और आठ आराम से भर सकेंगे। मतदाता सूची में नाम छह मार्च तक जोड़ा जा सकता है। चुनाव आयोग मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 10 अप्रैल को करेगा।