फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामना, त्रिवेणी एक्स. समेत चार से पशु टकराये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बरेली-दिल्ली रेलखंड पर चार जगह ट्रेनों के सामने जंगली पशुओं के आने से ट्रेन संचालन बाधित हुआ। महामना एक्सप्रेस 22417 के सामने कंकाठेर स्टेशन के पास अचानक नीलगाय आ गई। सुबह करीब 7:48 बजे हुए हादसे के बाद सप्तक्रांति एक्सप्रेस को पीछे रोका गया। महामना एक्सप्रेस को 8.10 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका। इसके अतिरिक्त कानपुर सेंट्रल सीतापुर सिटी पैसेंजर 54326 के सामने माधोगंज स्टेशन के पास अचानक जंगली पशु आ गया। यह हादसा सुबह 7.55 बजे हुआ। कंट्रोल रूम को जानकारी देने के बाद स्टाफ मौके पर भेजा गया। ट्रैक को करीब 9:25 बजे संचालन के लिए खोला जा सका। बालामऊ स्टेशन के पास अमृतसर-हावड़ा मेल के सामने सुबह 9:20 बजे पशु आने से हादसा हुआ। पीछे से आ रही न्यू जलपाईगुड़ी दिल्ली एक्सप्रेस 12523 को रोका गया। यहां पांच मिनट बाद ही ट्रैक से पशु के शव के अवशेष को हटा लिया गया। कहहिलिया स्टेशन के पास त्रिवेणी एक्सप्रेस 14369 के सामने अचानक पशु आने से दोपहर 11.39 बजे हादसा हुआ। करीब 25 मिनट बाद त्रिवेणी एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें