फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जननायक एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंटी, हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अमृतसर से दरभंगा के बीच चलने वाली जननायक एक्सप्रेस 15212 के अनारक्षित कोच के साथ लगी एसएलआर बोगी की कपलिंग बरेली स्टेशन के आउटर पर खुलने के बाद हादसा होने से बच गई। सही समय पर गार्ड ने कं ट्रोल रूम को सूचना देकर पीछे से आने वाली चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को रुकवा दिया। बरेली स्टेशन के तकनीकी स्टाफ ने एसएलआर बोगी की कपलिंग को जोड़कर ट्रेन को आधे घंटे के बाद रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 7.10 बजे जननायक एक्सप्रेस के गार्ड ने वायरलेस करके लोको पायलट को बताया कि एसएलआर बोगी की कपलिंग खुली हुई है। बरेली स्टेशन पर सूचना भेजने के बाद ट्रेन को आउटर में रोक लिया गया। वहीं चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 15904 को पीछे रोकना पड़ा। अगर सही समय पर सूचना प्रेषित न होती तो हादसा हो सकता था। बरेली स्टेशन से तकनीकी स्टाफ ने पहुंचकर ट्रेन से एसएलआर बोगी को जोड़कर करीब साढ़े सात बजे के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें