फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 भूखंडों की नीलामी चार को

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नया मुरादाबाद में निरस्त हुए आवंटियाें के 200 भूखंडों को एमडीए नीलाम करेगा। इसके लिए प्राधिकरण ने लोगों से आवेदन मांगे हैं। नीलामी की प्रक्रिया एमडीए सभागार में चार दिसंबर को होगी। नया मुरादाबाद में विभिन्न सेक्टरों में स्थित इन भूखंडों की बोली के लिए शुरुआती दर 13000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है। हालांकि रियल एस्टेट की मंदी की वजह से इन भूखंडों को फिलहाल खरीददार नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

एमडीए ने 999 एकड़ में फैली नया मुरादाबाद योजना को वर्ष 2001 में बनाया था। डिजाइन के नजरिए से यह योजना उत्तर प्रदेश की चुनिंदा योजनाओं में गिनी जाती है। लेकिन योजना लांच होते समय ही इसमें दिल्ली - एनसीआर के लोगों के बड़े निवेश ने योजना को आबाद नहीं होने दिया। योजना के कुल भूखंडों में से करीब 70 फीसदी भूखंड दिल्ली - एनसीआर के लोगों के नाम आवंटित हैं। प्राइम लोकेशन की ज्यादातर प्रापर्टी यहां बाहरी लोगों के पास है। जिन्हें यहां रहना नहीं है बल्कि मुनाफा कमाकर भूखंड को बेचना उनका मकसद है। यही वजह है कि योजना में ज्यादातर बाहरी लोगों के भूखंड होने की वजह से यहां भूखंड बने नहीं और योजना वीरान ही रह गई। जिसकी वजह से योजना के रेट भी नहीं बढ़े। बनने के 17 वर्ष बाद भी योजना जंगल की शक्ल में है। इसे बसाने की एमडीए की तमाम कोशिशें नाकाम रही हैं। अब स्थिति यह है कि एनसीआर के आवंटी अपनी संपत्तियों का आवंटन निरस्त करा रहे हैं। बड़ी तादाद में इन आवंटियों के आवंटन डिफाल्टर होने की वजह से एमडीए ने भी निरस्त किए हैं। निरस्त भूखंडों को एमडीए अब आवंटन के बजाए नीलामी से बेच रहा है। जिसकी प्रारंभिक दर 13 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित की है। लेकिन नया मुरादाबाद में रीसेल में भूखंडों की दर इससे कहीं कम है। इसकी वजह से प्राधिकरण को खरीदार नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें