कुंदरकी। नगर स्थित इमामुद्दीन तुर्की मेमोरियल डिग्री कालेज में स्वच्छता पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। जिसमें पोस्टर माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में छात्रा सिदरा को प्रथम स्थान पर मिला। फिरदौस जहां, शमशा और रहीमा द्वारा बनाए गए पोस्टर की सराहना की भी गई। जिनको सम्मानित भी किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के अलावा छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर प्राचार्य डा. राजीव शर्मा ने कहा कि आज की जरूरत है कि लोगों में साफ सफाई के प्रति जागरूकता हो। उन्होंने कहा कि सभी का दाियत्व बनता है कि देशव्यापी इस यज्ञ में अपनी आहुति डाले। प्राचार्य ने विद्यार्थियों का संदेश दिया कि वह स्वच्छता अभियान में पूरा सहयोग दे। साथ ही अपने नगर और गांव में जाकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का आह्वान भी किया गया। डा. मोहम्मद उजैर, आसिफ इकबाल, अच्छन खान, मुशाहिद हुसैन, अफरोज पाशा आदि ने भी स्वच्छता पर अपने विचार व्यक्त किए।