फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का शोषण नहीं होगा स्वीकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल ने सोमवार को बिजलीघरों पर धरना-प्रदर्शन कर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की। मुख्य धरना प्रदर्शन भीकनपुर बिजलीघर पर किया गया। धरना स्थल पर रालोद नेताओं ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अन्नदाता की सहनशीलता अब खत्म हो गई है। लोकदल किसानों के सम्मान और स्वाभिमान के लिए सरकार से चौराहों पर आंख में आंख डालकर हिसाव मांगेगी।
रालोद जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह है कि कृषि प्रधान देश में किसान सबसे उपेक्षित है। किसान और मजदूर विरोध सरकार के चलते बिजली निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार का शिकार किसान हो रहे हैं। सरकार को बिजली की बढ़ी दरों को तत्काल वापस लेना होगा। किसानों पर दर्ज विद्युत निगम की रिर्पोअ को तत्काल वापस लिया जाए। ग्रामीण क्षेत्र में सिस्टम को ठीक करके बिजली आपूर्ति की स्थिति सुधारी जाए। उपभोक्ताओं की बिजली बिल संबंधी शिकायतों को तीन दिन में दूर कराया जाए। मानक से चार गुना ज्यादा लाइनलास वाले क्षेत्रों के अधिकारियों को सस्पेंड करने के साथ ही वसूली कर मामने शट-डाउन देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेताओं ने गन्ना भुगतान तत्काल कराने, कृषि क्षेत्र को सस्ती बिजली देने और कृषि पैदावार का एमएसपी के आधार पर भुगतान कराने की मांग की। इसके साथ ही शहर के बिजलीघर पर भी धरना-प्रदशन किया गया। धरने का हुकम सिंह, रिछपाल सिंह, राहुल चौधरी, नरेंद्र सिंह, मंसूर अंसारी, हरपाल सिंह, राजपाल सिंह और हंसराज सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें