ठाकुरद्वारा। शुक्त्रस्वार को पीएसी के जवानो ने नगर में फ्लैग मार्च कर कांवड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र में शांति बनाए रखने का अनुरोध किया। पीएसी के जवानों ने कोतवाली पुलिस के साथ नगर के सभी प्रमुख मार्गो पर फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने का अनुरोध किया। असामाजिक तत्वों को कड़ाई से निपटने की चेतावनी दी। लोगों से कहा गया कि भीड़ के रूप में हिंसा करना गंभीर अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।