फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनन फानन में काउंसलिंग की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय शिक्षकों के वरिष्ठताक्रम सूची के विरोध के बीच आनन-फानन में काउंसलिंग की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बुधवार को तमाम माथापच्ची के बाद काउंसलिंग की फाइल मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेज दी गई है। काउंसलिंग की तिथि 27 जुलाई तय की गई है। जिलाधिकारी की स्वीकृति मिलते ही निर्धारित तिथि पर काउंसलिंग कराई जाएगी।
मुरादाबाद जिले में बाहरी जिलों से 305 शिक्षक आए हैं। इनमें 11 शिक्षक विकलांग हैं। एकल और बंद स्कूलों में इनकी तैनाती होनी है। शिक्षकों की काउंसलिंग को लेकर बीएसए कार्यालय विवादों में घिरा है। भ्रष्टाचार के आरोप-प्रत्यारोपों के बाद डीएम की अध्यक्षता में काउंसलिंग के लिए कमेटी गठित की गई है। कमेटी के सचिव बीएसए हैं। नगर खंड शिक्षा अधिकारी और डाइट के प्राचार्य को सदस्य बनाया है। डीएम ने सीडीओ को काउंसलिंग कराने की जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को शिक्षकों की वरिष्ठता सूची से बखेड़ा हो गया है। विवाद के चलते बीएसए योगेंद्र कुमार ने डीएम और सीडीओ का हवाला देते हुए शिक्षकों से बात करने से इंकार कर दिया। बीएसए के शिक्षकों से कहा कि काउंसलिंग प्रशासन द्वारा कराई जा रही है। बुधवार को सीडीओ ने पहली तैनाती को ही वरिष्ठता का आधार बनाते हुए काउंसलिंग की फाइल स्वीकृति के लिए डीएम को भेज दी है। डीएम की स्वीकृति मिली तो 27 जुलाई को काउंसलिंग होगी। उधर, विवादों से घिरे बीएसए योगेंद्र कुमार ने मीडिया कर्मियों से भी दूरी बना ली है। काउंसलिंग की तिथि के संबंध में उनके बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन


कोट
- फाइल डीएम को भेजी गई है। उनकी सहमति के बाद ही काउंसलिंग कराई जाएगी। जहां तक शिक्षकों के वरिष्ठता क्रम का सवाल है नियमावली के हिसाब से उनकी पहली तैनाती ही आधार बनाया जाएगा। - मृदुल चौधरी, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें