फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम में बढ़ा वायरल बुखार का प्रकोप, जुटी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। गर्मी और बारिश के बदलते मौसम के बीच बिलारी क्षेत्र में वायरल बुखार का प्रकोप काफी बढ़ रहा है। शनिवार की सुबह नगर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से पहले ही पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। चिकित्साधिकारी कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। डा. गौरव कुमार ने बताया कि उमस भरी गर्मी के साथ ही हल्की बारिश होने से वायरल बुखार और खुजली के मरीज अचानक बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में मच्छरों से बचाव करना, अपने घर के पास पानी जमा न होने देना। ताजा खाना लेना और शुद्ध पानी पीना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें