निगम अफसरों ने कांठ रोड, कचहरी रोड, दिल्ली रोड, गलशहीद, सिविल लाइन और नागफनी में नाले की तलीझाड़ सफाई करा दी। जब महापौर ने इन नालों को देखा तो उनमें सिल्ट भरी हुई थी। साफ कर दिए गए इन नालों में बड़ी मात्रा में सिल्ट और कचरा मिलने पर मेयर भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकारा और दोबारा से सफाई कराने के आदेश दिए। उन्होंने भुगतान पर भी रोक लगा दी है।
बृहस्पतिवार सुबह मेयर विनोद अग्रवाल नगर निगम के अधिकारियों के साथ सफाई का जायजा लेने निकले। साफ कर दिए गए नालों में उन्होंने अपने सामने जेसीबी चलवाई तो सफाई की पोल खुल गई। नालों में बड़े स्तर पर सिल्ट जमी हुई थी। इनमें कचरा भी भरा था। नालों की सफाई का निरीक्षण अब पार्षदों की टीम करेगी।