फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबाबाड़ी गोदाम पर तालाबंदी, दोपहर तक नहीं निकले वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोदाम पर तालाबंदी, दोपहर
विज्ञापन

तक नहीं उठाया गया कूड़ा
- हरी भरी कंपनी को वाहन और ड्राइवर देने के विरोध में चालकों की हड़ताल
- नगर आयुक्त के आश्वासन पर 12 बजे के बाद गोदाम से निकाले गए वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
हरी भरी कंपनी को वाहन और ड्राइवर देने के विरोध में नगर निगम के चालकों ने शनिवार को गुलाबबाड़ी गोदाम पर तालाबंदी कर दी। गोदाम से कूड़ा उठान के लिए वाहन नहीं निकाले गए। दोपहर तक शहर की सड़कों पर कूड़ों का ढेर लगा रहा। गुलाबबाड़ी गोदाम पहुंचे नगर आयुक्त के आश्वासन पर चालकों ने हड़ताल खत्म कर वाहन लेकर शहर में निकले। तब जाकर शहर में कूड़ा उठाया जा सका।
शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अनुबंधित हरी भरी कंपनी को वाहन और चालक दिए जाने पर उप्र राज्य सफाई कर्मचारी संघ के नेताओं ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में मेयर का घेराव कर विरोध दर्ज कराया था। वार्ता में बात नहीं बनने पर गुलाबबाड़ी गोदाम पर तालाबंदी करने का निर्णय किया गया। इसके मद्देनजर शनिवार को सुबह नगर निगम के चालक गुलाबबाड़ी पहुंचे और गेट पर तालाबंदी कर दी। वाहन बाहर नहीं निकले दिए। बाद में मेयर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा वार्ता करने के लिए गुलाबबाड़ी गोदाम पहुंचे। जहां उनकी समस्याएं सुनी गई। इस दौरान नगर आयुक्त ने उनकी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर बारह बजे गोदाम से वाहन कूड़ा उठान को निकले। इस दौरान बाहर बजे तक शहर की गली मोहल्लों में कूड़ों का ढेर लगा रहा। कूड़ों का उठान नहीं हुआ।
विज्ञापन


अपने वाहन से कूड़ा उठाएगी हरी भरी
मुरादाबाद। नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि हरी भरी कंपनी को कूड़ा उठाने के लिए वाहन नहीं दिया जाएगा। कूड़ा उठाने के लिए कंपनी को खुद वाहन का इंतजाम करना होगा। अगर ऐसा नहीं कर पाएंगे तो अनुबंध कैंसिल किया जाएगा। सोमवार को हरी भरी कंपनी की बैैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने चलाया सीएनजी वाहन
मुरादाबाद। गुलाबबाड़ी गोदाम पर पहुंचे नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा ने खराब पड़े सीएनजी वाहनों का निरीक्षण किया। खराब पड़े एक वाहन को खुद चलाकर चेक किया। नगर आयुक्त ने बताया कि वाहन सही है। कुछ खराबियों को दूर इन्हें चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें