मृतक किशोर और जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के कुंदरकी बाईपास से सटे आम के बाग में कक्षा 10 के छात्र शेर मुहम्मद (13) की गला रेतकर निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। शव देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई, साथ ही पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
उन्होंने बताया कि किशोर कल शाम से ही गायब था। उन्होंने रंजिशन हत्या की आशंका जताई है। बताया कि मृतक के बड़े भाई कैश पर कुछ दिन पहले ही दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था।
आरोपी भाई फिलहाल फरार चल रहा है। सूचना मिलने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने घटनास्थल का मुआयना किया और स्थानीय पुलिस को जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।