फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस की छात्रा समेत 13 संक्रमित मिले, दो अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। बुधवार को एमबीबीएस की छात्रा समेत 13 संक्रमित मरीज मिले। संक्रमित वृद्ध महिला को टीएमयू और युवती को कॉसमॉस हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है।
विज्ञापन

26 वर्षीय युवती निजी शैक्षिक संस्थान में एमबीबीएस की छात्रा है। उसे बुखार और गले में दर्द की शिकायत हुई, जांच कराई तो छात्रा संक्रमित मिली। महमूदपुर माफी निवासी 22 वर्षीय युवती को गले में दर्द और बुखार की शिकायत थी। डॉक्टर की सलाह पर युवती की कोविड की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। युवती को सांस लेने में दिक्कत होने पर कॉसमॉस हास्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं लाइनपार निवासी 62 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गईं। महिला को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा दीनदयाल नगर निवासी 33 वर्षीय युवक, कांठ रोड की युवती, बुद्धि विहार निवासी युवती, गांधीनगर और अवंतिका कॉलोनी निवासी दो बुजुर्ग भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें