फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125 पुलिसकर्मी बिना टिकट पकड़े, भरना पड़ा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ट्रेनों में चेकिंग के दौरान सोमवार को 125 पुलिसकर्मी बिना टिकट मिले। इन पुलिसकर्मियों को चेकिंग अभियान के दौरान बरेली के टीटीई स्टाफ ने पकड़ा है। सभी से जुर्माना वसूल कर रिपोर्ट रेलवे मंडल मुख्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों का बिना टिकट मिलना पहली बार नहीं है, इससे पहले भी इस विषय में एक पत्र पुलिस अधिकारियों को भेजा गया था। सोमवार को पकड़े गए पुलिसकर्मियों में कांस्टेबल से लेकर एएसओ तक शामिल थे। इसके अलावा मंडल की 52 ट्रेनों में 70 टीटीई स्टाफ ने चेकिंग की। रेलवे ने ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ 8 से 21 जून तक ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाया था।
सोमवार को ट्रेनों में 1980 यात्रियों को अनुचित तरीके से यात्रा करते हुए पकड़ा गया। रेलवे ने इन यात्रियों से जुर्माने के तहत 11 लाख रुपये की राशि वसूली है। चेकिंग में उचित यात्रा टिकट, यात्रा के समय वैध पहचान पत्र, ट्रांसफर ऑफ टिकट, बच्चों के टिकट, उचित रियायती प्रमाणपत्र व मास्क आदि बिंदु महत्वपूर्ण रहे।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम ने यात्रियों से अपील की है कि कार्रवाई से बचने के लिए टिकट लेकर ही सफर करें। उन्होंने बताया कि मंडल में मास्क न पहनने वालों के खिलाफ भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दस दिनों में मास्क न पहनने वालों से 90 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। आठ जून से 21 जून तक चले अभियान में रेलवे ने नौ हजार यात्रियों को अनुचित तरीके से यात्रा करते हुए पकड़ा है। इन सभी से कुल 50 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें