फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव बाद होंगे स्मार्ट सिटी प्रोजेक् क्ट में सब कंपनी चयन व टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में प्राइवेट मैनेजमेंट कंसल्टेंट (पीएमसी) की कंपनी के चयन होते ही लोकसभा चुनाव - 2019 की आचार संहिता की घोषणा कर दी गई। इस दौरान नए टेंडर और कामों पर लगी रोक का असर प्रोजेक्ट पर भी पड़ेगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने के लिए ट्रैफिक, सड़क, पेय जल और सौंदर्यीकरण के कामों के लिए डीपीआर तैयार करने के साथ ही पीएमसी को सब कंपनियों का चयन और वर्क आर्डर जारी करके टेंडर भी करने हैं। देखा जाए तो आने वाले दो महीनों में पीएमसी विकास कार्यों की डीपीआर तैयार करा सकेगी।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में चार साल से पिछड़ते रहने के बाद बीते साल में स्मार्ट सिटी प्राइवेट लि. के विकास कार्य कराने के लिए एक कंपनी का चयन हुआ था। शासन ने दो किस्त में एक अरब आठ करोड़ रुपये भी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में जारी किए, लेकिन यह कंपनी डिफाल्टर साबित हो गई। जिसके बाद दोबारा पीएमसी गठन की प्रक्रिया के तहत टेंडर ओपन किए गए। आखिरकार पीएमसी के रूप में रुद्राभिषेक इंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईपीएल) का चयन हुआ था। अब आचार संहिता हटने के बाद ही सब कंपनी का चयन और टेंडर किए जा सकेंगे।

60 सड़कों के टेंडर पर भी ग्रहण लगा
शहर में नगर निगम को छह करोड़ की लागत से 60 सड़कों पर काम शुरू करना था। वर्क आर्डर जारी होने से पहले ही आचार संहिता लगने से अब टेंडर प्रक्रिया अटक गई है। अफसरों के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया आचार संहिता हटने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें