फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली घटाओं ने दिन में किया अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव अभी जारी है। शुक्रवार को दिनभर धूप खिले रहने के बाद शनिवार को पूरे दिन काली घटाएं घिरी रहीं। जिसकी वजह से दिन में ही अंधेरा छा गया। शनिवार सुबह 19.2 मिली मीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में धूप खिलने की वजह से लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे थे। शाम होते-होते मौसम ने करवट बदल ली। शनिवार तड़के खूब झमाझम बारिश हुई। हालांकि सुबह आठ बजे के लगभग बारिश तो बंद हो गई, लेकिन बादल दिनभर छाए रहे। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह में बारिश की वजह से वातावरण में नमी बनी रही। सुबह की आर्र्दता 98 फीसदी और शाम की 90 फीसदी दर्ज की गई। शाम को चार बजे के लगभग काले घने बादल होने की वजह से अंधेरा होने लगा था। इसके कारण कार्यालय से वापस आने वाले लोगों को अपने वाहनों की लाइट जलानी पड़ीं। वहीं तापमान कम होने की वजह से घरों में भी कूलर और एसी बंद करने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें