फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। तालाब में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। डिलारी ब्लाक के गांव नाखूनका निवासी दिलशाद का 11 वर्षीय पुत्र मोईन रविवार को करीब एक बजे गांव के बच्चों के साथ गांव के पास स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। जहां वह डूब गया। साथी बच्चों ने इसकी जानकारी उसके घर पर जाकर दी। तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। गांव के गोताखोरों की मदद से मोईन को बाहर निकाला। इलाज के लिए उसे ठाकुरद्वारा के एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। जिस पर परिजन उसके शव को घर पर ले गए। मोईन की मौत से उसके पिता, मां अंजुम, भाई तंजीम का रोते बिलखते बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें