अगवानपुर फ्लाईओवर के पास सोमवार देर रात ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। हादसे के समय युवक मुरादाबाद से अपने घर लौट रहा था। हादसे की सूचना से युवक के परिवार में कोहराम मच गया।
डिलारी के सलेम सराय निवासी रिंकू ( 27) मुरादाबाद में मजदूरी करता था। परिवार में पिता राज कुमार और छोटा भाई विनीत है। रिंकू सोमवार को मजदूरी करने गया था। अगवानपुर फ्लाईओवर के पास सोमवार देर रात ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। ट्रेन गुजर जाने के बाद लोगों ने शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड के जरिये उसकी पहचान रिंकू के रूप में कराई। सूचना मिलने पर रिंकू के परिजन परिजन भी आ गए। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव ले गए।