फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे 26 लेखपालों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम रामजी लाल ने क्षेत्र के 26 लेखपालों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आहवान पर क्षेत्र के लेखपाल अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे है। हड़ताल के चलते लोगों के प्रमाण पत्र संबंधी कार्य बाधित हो रहे हैं। अब जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम ने लेखपाल भर्ती परीक्षा 2015 में चयनित किए गए 26 लेखपालों अभिषेक ग्वाल, कु. कीर्ति विष्ट, कु. रीना, कु. मालिनी, श्रीमति नेहा रानी, कु. खुशबू चौधरी, नितीश कुमार, राधेश्याम, सतीश कुमार, अक्षय कुमार प्रथम, अमित कुमार शर्मा, मौ. यूनुस, हितेश कुमार, जितेंद्र कुमार प्रथम, जितेंद्र कुमार द्वितीय, प्रदीप कुमार यादव, राजीव कुमार, सोनू, संदीप सिंह, नौशाद अहमद, सतेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, कु. सुभग गोयल, विकास कुमार, कु. सुषमा ओझा व अक्षय कुमार द्वितीय को नोटिस जारी कर कहा है कि आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश अनुभाग-4, लखनऊ के तीन जुलाई 2018 के क्त्रस्म में लेखपालों की तीन जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल को छह माह के लिए निषिद्ध कर दिया गया है। इसके बाद भी लेखपालों द्वारा जनसामान्य की सुविधाओं के बारे में रूचि नहीं ली जा रही है। जो लेखपाल सेवा नियमावली के विरूद्ध है। लेखपालों को नोटिस में कहा गया है कि वे तत्काल अपने कार्य का संपादन करे। अन्यथा अपने समस्त राजस्व अभिलेख अपने राजस्व निरीक्षक को सौंपते हुए कारण प्रदर्शित करे। एसडीएम ने कहा है कि इस संबंध में नोटिस प्राप्ति के तत्काल बाद लिखित उत्तर देना सुनिश्चित करे। यदि लिखित उत्तर समय से प्राप्त नहीं होता है तब सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में 53 लेखपाल कार्यरत है। लेकिन 26 नए लेखपालों को ही सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें