फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम कार्यालय पर नरमू ने दिया धरना, रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नरमू ने सोमवार को डीआरएम कार्यालय पर धरना दिया और रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। रेल कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण न होने तक धरना जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

नारदर्न रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारी सोमवार सुबह दस बजे डीआरएम कार्यालय में धरने पर बैठ गए थे। नरमू के महामंत्री राजेश कुमार चौबे ने कहा कि कर्मचारियों के प्रमोशन की फाइल लंबे समय से लंबित हैं। बार बार मांग करने के बाद भी इसका कोई निस्तारण नहीं निकाला गया। नरमू के मंडल अध्यक्ष रोहित कुमार बाली ने कहा कि चालकों को निर्धारित समय से अधिक घंटे ड्यूटी ली जा रही है। जिससे चालक परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण नहीं किया तो धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें