फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में वोल्वो बस के चालक की मौत, 20 यात्री जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एन एच - 24 पर बृहस्पतिवार तड़के साढे़ तीन बजे आनंद विहार से हल्द्वानी जाते वक्त रामगंगा पुल के पास खडे़ ट्रक से एक के बाद चार वाहनों के भिड़ गए। इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई और 20 यात्री घायल हो गए। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने वॉल्वो बस के शीशे तोड़कर घायल यात्रियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया । करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद पीछे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया जा सका।
बुधवार रात काठगोदाम डिपो की बस लेकर ऊधम सिंह नगर निवासी चालक विपिन शर्मा (40) आनंद विहार से हल्द्वानी के लिए रवाना हुआ था। बस में करीब 35 - 40 यात्री सवार थे। बस जब एन एच -24 के रास्ते कटघर स्थित रामगंगा पुल पर पहुंची तो सड़क पर खडे़ ट्रक से टकरा गई। परिचालक नावेद का कहना है कि दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रहे वाहनों की लाइट की वजह से चालक को सड़क पर खराब ट्रक का पता नहीं चल पाया और वॉल्वो ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में चालक के जख्मी होते ही बस के गेट लॉक हो गए। लहूलुहान परिचालक और यात्री बस के अंदर ही फंस गए। इस दौरान बस के पीछे आ रहा ट्रक और कैंटर भी टकरा गया। चार वाहनों की टक्कर से हाईवे पर जाम लग गया। इस हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन

एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वॉल्वो बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। लोगों को निकालने के लिए पुलिस शीशे को तोड़कर अंदर घुसी तो यात्री चीख पुकार मचा रहे थे। बस बुरी तरफ क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। पुलिस बस चालक को भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाई लेकिन डाक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घायलों में परिचालक नावेद, यात्री मल्लिका तिवारी निवासी अल्मोड़ा, ओमेंद्र निवासी बरेली, गोविंद निवासी बागेश्वर, मोबिन निवासी टांडा जिला रामपुर है। जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। अन्य घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हे। यात्रियों ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब वह लोग बस में सोए हुए थे। अचानक तेज आवाज हुई, जिसके बाद वह लोग अपनी सीट से उछल गए। कुछ लोग शीशे से टकराए तो कुछ बस के फ र्श पर आ गिरे। बस से बाहर निकलने के लिए यात्रियों ने खुद भी बस के शीशे तोड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें