अक्तूबर महीने में गुजरे 378 ओवरलोड वाहन
नियामतपुर इक्टोरिया टोल प्लाजा से अक्तूबर महीने में 378 ओवरलोड वाहन गुजरें हैं। इसकी सूची परिवहन विभाग को मिल गई है। आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप कुमार पंकज ने बताया कि अप्रैल से अक्तूबर तक केवल 1113 ओवरलोड वाहनों की सूची आई थी। इसमें 728 ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया है। कुछ वाहनों ने 1.20 लाख शुल्क जमा किए हैं।
20 हजार रुपये के चालान का प्रावधान
परिवहन विभाग के आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप कुमार पंकज ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट रोड सेफ्टी कमेटी के निर्देशानुसार ओवरलोड वाहन का 20 हजार रुपये का चालान होता है। इसके साथ उस वाहन पर दो हजार प्रति टन के हिसाब से चालान किया जाता है। इसके अलावा डाइविंग लाइसेंस सस्पेंड करने का भी प्रावधान है।
अप्रैल से लेकर जुलाई तक नियामतपुर इक्टोरिया टोल प्लाजा से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों सूची नहीं आई है। इसके कारण ओवरलोड वाहनों का चालान नहीं किया गया है।- संदीप कुमार पंकज, आरटीओ (प्रशासन)