फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: उम्र पूरी, फिर भी सड़कों पर दौड़ रहे 1.20 लाख पुराने वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। परिवहन विभाग में पंजीकृत जिले के 5.50 लाख वाहनों में से लगभग 1.20 लाख वाहन अपनी निर्धारित आयु पूरी कर चुके हैं। इन वाहनों का फिटनेस और बीमा भी समाप्त हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में ऐसे वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इससे सड़क सुरक्षा और वायु प्रदूषण दोनों पर खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के नियमानुसार, जिन वाहनों की निर्धारित आयु पूरी हो जाती है, उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश भेजकर वाहन का नवीनीकरण कराने अथवा उसे अधिकृत स्क्रैप सेंटर में भेजने की जानकारी दी जाती है। इसके बाद भी यदि वाहन स्वामी नियमों का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। विभाग समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर बूढ़े हो चुके वाहनों की जांच करता है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में ऐसे वाहन अब भी सड़कों पर संचालित हो रहे हैं। इन वाहनों से दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं ऐसे वाहनों से निकलने वाला धुआं वायु प्रदूषण को भी बढ़ाता है।
00
वर्जन...

जिले के पंजीकृत वाहनों में जिनकी आयु पूरी हो गई है। उनके स्वामियों को नोटिस भेजा गया है। इसके बावजूद यदि ऐसे वाहन सड़क पर चलते पकड़े जाते हैं तो उन्हें जब्त कर लिया जाता है। उस वक्त यदि वाहन स्वामी दोबारा वाहन का संचालन कराना चाहता है तो उसे निर्धारित टैक्स, जुर्माना और अन्य देय राशि जमा करनी होती है।-संदीप कुमार पंकज, आरटीओ (प्रवर्तन)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें